
ग्राम समाचार, भागलपुर। करोना महामारी को लेकर जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक भुवानियां के द्वारा जिले में चलाए जा रहे एक लाख मास्क वितरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को छठे दिन पांच हजार मास्क का वितरण किया गया। दीपक भुवानियां ने जदयू के सभी साथियों सहित वार्ड 32 के वार्ड पार्षद हंसल सिंह और पूर्व विधायक अमन पासवान के साथ कचहरी चौक से तिलकामांझी चौक, हटिया रोड होते हुए लालबाग चौक तक लोगों के बीच 5000 पीस मास्क का वितरण किया। मास्क वितरण में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जदयू नेत्री नीलू सिंह, चंद्रमा कुमार, उमा मोदी, अभिजीत गुप्ता, अर्जुन मावतवाल, शंकर पटेल, नंदकिशोर, बाल किशन मोयल, राकेश कुमार, भरत कुमार, प्रभाष सिंह, अमन सिंह, अजय राय, पवन सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दीपक भुवानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए योजना पर लगातार काम चल रहा है। आम लोगों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला व नगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है की मास्क बाँट कर हमलोग लोगों को जागरूक करें की करोना जैसी बीमारी से बचने के लिए मास्क पहना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त सबको हाथ से हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है।
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें