Bhagalpur News:टीएमबीयू रजिस्ट्रार पुत्र नेवी में बने सब लेफ्टिनेंट

ग्राम समाचार, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह के पुत्र अपूर्व सिंह इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनें हैं। सब लेफ्टीनेंट अपूर्व सिंह इण्डियन नेवल एकेडमी अजीमाला कमीशन्ड से 13 जून को पास आउट हुए हैं। उन्हें और उनके साथ चयनित साथी अफसरों को पास आउट होने के बाद एयरफोर्स के स्पेशल विमान से उनके पदस्थापन स्थल मुंबई ले जाया गया। वर्तमान में सब लेफ्टीनेंट अपूर्व सिंह मुम्बई स्थित आईएनएस हमला में पोस्टेड हैं। मुंगेर के धरहरा निवासी कर्नल अरुण कुमार सिंह के पुत्र अपूर्व सिंह ने बीटेक किया है। पेशे से इंजीनियर अपूर्व सिंह के नेवी में चयन होने से आमलोगों और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। उनके पिता कर्नल ए.के. सिंह भी आर्मी में बतौर कर्नल के पद पर सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में वे टीएमबीयू के रजिस्ट्रार हैं। रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनके दो पीढ़ी देश सेवा में लगे हैं। ये उनके लिए गौरव की बात है। देश सेवा के प्रति बेटे में जज्बा बचपन से ही रही है। उनके नेवी में चयन से अंग क्षेत्र और मुंगेर का मान बढ़ा है। पिता और पुत्र दोनों का डिफेंस में सेवा देना मायने रखता है। कर्नल एके सिंह ने बताया कि देश सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। डिफेंस सेवा के माध्यम से देश की रक्षा करना काफी महत्वपूर्ण अवसर होता है। उन्हें गर्व है कि उनके बाद उनका पुत्र भी डिफेंस सेवा को अपना कैरियर चुना है।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें