Banka News: बांका के युवा प्रखर नेता रौशन सिंह राठौर को राष्ट्रीय सबलोग पार्टी का राष्ट्रीय युवा महासचिव बनाया गया

ग्राम समाचार,बांका। बांका जिले के प्रखर युवा नेता रोशन सिंह राठौर को आज भारतीय सब लोग पार्टी में राष्ट्रीय युवा महासचिव मनोनीत किया गया। पटना के प्रदेश कार्यालय में आज इसकी विधिवत घोषणा की गई। भारतीय सब लोग पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सह सांसद डॉक्टर रेणु कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान स्वरूप सिंह, प्रदेश प्रधान सचिव हरेराम पासवान सहित बेगूसराय जिला अध्यक्ष सिंटू कुमार सिंह मौजूद थे।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने बताया कि बांका के इस प्रखर युवा नेता रोशन सिंह राठौर के आने से पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी और पार्टी का संगठन ओर मजबूत होगा, क्योंकि रोशन सिंह राठौर से बांका वासियों को नये कल की उम्मीद है। भारतीय सब लोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रेणु कुशवाहा ने कहा रौशन जी ने 17 वर्ष तक एक सैनिक के तौर पर देश की सेवा की है और आज उन्हें फिर पार्टी में राष्ट्रीय युवा महासचिव मनोनीत कर एक बार फिर से समाज सेवा का का अवसर मिला है। रेणु कुशवाहा ने बताया कि रौशन सिंह इस समय युवाओं के रौल मॉडल है और उनसे बांका वासियो को काफी लगाव ओर आशा है।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें