Rewari News : तेज आंधी तूफान ने गरीब परिवार के कच्चे मकान की छत को उड़ाया




ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : रेवाड़ी के गांव पाडला निवासी राजकुमार व उसके परिवार के पास  रहने के लिये सिर्फ एक कच्चा कमरा था जिस पर छत रूपी टिन थी, उस छत को रविवार दोपहर आये तेज आंधी तूफान ने उड़ा दिया जिस कारण परिवार के पास अब सिर छुपाने के लिये कोई जगह नही है। परिवार का बीपीएल राशन कार्ड है और अब तक आये प्रत्येक सरपंच ओर शासकीय अन्य को मकान बनाने के लिये सहयोग की अपील करता आ रहा है परन्तु आज तक न किसी मंत्री न किसी अधिकारी ने सुनी है, हर बार कहा जाता है कि तुम्हारे परिवार के मकान के लिये फॉर्म जमा किया हुआ है परन्तु आजतक न कोई फॉर्म की स्कीम मिली न कोई अन्य सहायता, आज परिवार के पास नही कोई उपाय, इसलिये परेशान होकर परिवार के सदस्यों ने कैलाश चंद एड्वोकेट को सहायता हेतु फरियाद लगाई है।

जिस पर गांव के सरपंच रचना देवी से सपर्क किया सरपंच के पति ने बताया कि पीड़ित परिवार का मकान बनाने के लिये 3 साल पहले फॉर्म लगाया था परन्तु सरकार ने अब तक कोई सहायता नही की है और ये भी बताया कि गांव में इस प्रकार के ओर भी काफी मजदूर परिवार है पर सरकार कुछ सहयोग नही करती और पूरे मामले के बारे में जानकारी ली। जिस पर कैलाश चंद ने सरकारी योजना की सहायता दिलवाने के सरकार को पत्र भी लिखा है और आश्वासन दिया है कि उनके मकान के लिये जो भी सम्भव होगा किया जाएगा। अधिकारियो को पत्र के द्वारा कैलाश चंद एड्वोकेट ने पूरी घटना की सूचना दी और पत्र के माध्यम से मकान बनाने की अपील भी की है अब देखना यह होगा कि सरकार द्वारा इस परिवार की सहायता की जाएगी या फिर परिवार के लोग इसी प्रकार परेशान होकर जीवन काटते रहेंगे।     
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें