Rewari News रेवाड़ी में राष्ट्रीय नवचेतना संगठन द्वारा श्रमिक दिवस पर आरडी सोमानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद।


ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : राष्ट्रीय नव चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय सोमाणी ने मजदूर दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी आरडी सोमाणी जयंती के अवसर पर शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की व कोरोना महामारी में लाखों लोग दुनिया में हताहत हुए हैं उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं स्वतंत्रता सेनानी आर डी सोमाणी की मूर्ति पर राष्ट्रीय नव चेतना मंच के कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखते हुए माल्यार्पण कर नमन किया गया। सोमाणी ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए आने वाले कई महीनों तक एतिहात जारी रखें और बिना मास्क के घर से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा कि 3 मई के बाद लोगो का असली इम्तिहान शुरू होगा व कोरोना वायरस को एक करंट की संज्ञा देते हुए कहा की जो इसको छू लेगा याने की संक्रमित व्यक्ति को छू लेगा वह संक्रमित हो जाएगा इसलिए अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखें व मास्क व दस्ताने का प्रयोग और किसी भी व्यक्ति से 6 फुट की दूरी रखेंगे तो यह रोग नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी आरडी सोमाणी ने पूरा जीवन देश व समाज के लिए लगा दिया तथा आजादी आंदोलन में कई दिन जेल में भी रहे तथा देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया ताकि देश की आने वाली पीढ़ियां आजादी की हवा में सांस ले सके आज हमारी नैतिक जिम्मेवारी है कि देश व समाज के लिए जो बन सके वह करें एवं एक दूसरे की इज्जत करें व भाईचारा कायम रखें सोमाणी ने कहा कि कला जगत को लगातार दूसरा आघात लगा है हंसमुख व जिंदा दिल अभिनेता ऋषि कपूर व इरफ़ान खान को खो दिया है हम इन कलाकारों के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हैं। इस मौके पर एडवोकेट परिवर्तन आर्य, एडवोकेट विशाल सोमाणी, सुजीत कुमार व सतीश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

                                                                                                 -राजेश शर्मा : ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : {हरियाणा} 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें