Ranchi News : दक्षिण के राज्यों से झारखंड के मजदूरों को विशेष विमान के जरिये लायेगी हेमंत सरकार :

ग्राम समाचार रांची: झारखंड की हेमंत सरकार दक्षिण भारत में फंसे झारखंड के पर्यटकों, मजदूरों और छात्रों को विशेष विमान के जरिये झारखंड वापस लाएगी. श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसकी पुष्टि की है.
    श्री भोक्ता ने कहा की झारखंड के पडोसी राज्यों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से बसों के सहारे. राजस्थान, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, असम जैसे राज्यों से रेल मार्ग के सहारे और दक्षिण के राज्य जैसे केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु से विशेष विमान के सहारे मजदूरों और छात्रों को झारखंड वापस लाया जायेगा.
     श्रम मंत्री ने कहा की झारखंड के ज्यादातर मजदूर दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे है, इसीलिए इन्हे रेल मार्ग से लाया जायेगा. मगर दक्षिण के राज्यों में झारखंड के मजदूरों और छात्रों की संख्या उतनी नहीं है, जितनी उत्तर भारत के राज्यों में है, इसीलिए दक्षिण भारतीय राज्यों से इन्हे विमान के जरिये लाया जायेगा, ताकि जल्द से जल्द झारखंड के छात्रों और मजदूरों को उनके राज्य वापस लाया जा सके. अगर विमान से झारखंड के मजदूरों और छात्रों को लाया गया, तो झारखंड देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जायेगा. इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान देश में मजदूरों को राज्य वापस लाने के लिए पहली विशेष ट्रेन का रिकॉर्ड भी झारखंड के नाम दर्ज हो चुका है.
                            - कुमार कुन्दनम,ग्राम समाचार, रांची
Share on Google Plus

Editor - अनुज कुमार (बाबला झा) Mo-9570100701 Wa-9304352701

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें