Ranchi News: तुपुदाना में पुलिस ने पिकअप वाहन से जा रहे 23 लोगों को पकड़ा है।


ग्राम समाचार रांची : तुपुदाना में पुलिस ने पिकअप वाहन से जा रहे 23 लोगों को पकड़ा है। पिकअप वाहन में तिरपाल लगाकर अंदर बैठे 23 लोग छिप कर कहीं जा रहे थे। पुलिस चेकिंग में वाहन पकड़ा गया। पूछताछ में उन लोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

     बिना रजिस्ट्रेशन की गाड़ी, जिसको अभी नंबर भी नहीं मिला है, गिरिडीह से आ रही थी। गिरिडीह एसडीओ कार्यालय से जारी एक आदेश पत्र गाड़ी के शीशे पर सटा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में गाड़ी का ड्राइवर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तुपुदाना पुलिस के ललन सिंह और अनमोल सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ गाड़ी को पकड़ा। बताया जा रहा इस गाड़ी के साथ जा रही एक अन्‍य गाड़ी तेज स्पीड में भाग गई।
                            - कुमार कुन्दनम,ग्राम समाचार, रांची।
Share on Google Plus

Editor - अनुज कुमार (बाबला झा) Mo-9570100701 Wa-9304352701

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें