ग्राम समाचार,पथरगामाः- रविवार 3 मई को सुबह 6:00 बजे से पूरे दिन तक पथरगामा चौक पर बैरियर लगाकर पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह और थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह तथा सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार सिंह ने दल बल के साथ लॉक डाउन के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालक और पैदल चलने वाले को थोड़ी सख्ती और थोड़ी नरमी के साथ लाॅक डाउन का पालन करवाया।बिना हेलमेट पहने तथा बिना मास्क लगाए और डबल लोड कर बाइक चलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा गया।उनके वाहन को जप्त कर थाना में ले जाया गया।डबल लोड वाले मोटरसाइकिल वालों पर थोड़ी बल प्रयोग भी की गई।परंतु महिलाओं और बच्चों को बैठा कर ले जाने वाले मोटरसाइकिल सवार को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।बिना मास्क पहने पैदल घूमने वाले को भी खबर लिये बिना नहीं छोड़ा गया।हालांकि बाद में कड़ी हिदायत के साथ जप्त मोटरसाइकिल को छोड़ दिया गया।बेवजह खोल कर रखे वैसे सभी दुकानों को बंद करा दिया गया,जिसे लॉक डाउन में खुलने का आदेश प्राप्त नहीं है।लॉक डाउन की समय सीमा समाप्त होते ही तमाम दुकानों को बंद करा दिया गया। लेकिन वाहन चालकों पर दिनभर कहर टूटता रहा।
॥ अमन राज पथरगामा (गोड्डा)॥




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें