Pakur News: सुहागिनो ने की वट सावित्री की,पूजा पति के आयु को लेकर बांधे धागा
ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा(पाकुड़): जिले के सभी प्रखण्डो में शुक्रवार को बट सावित्री पूजा धूमधाम से की गई।सुहागिनों ने पूरे विधिविधान से बट बृक्ष की पूजा कर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। वाही अमड़ापाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के बाजार, बासमती, डुमरचीर, बोहड़ा,सिंगारसी, रांगाटोला सहित आसपास के गांवों में महिलाओं के द्वारा सोलह सृंगार कर पूजा अर्चना की गई।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्रती सच्चे मन से इस व्रत को करती है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ साथ पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन माता सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने पति सत्यवान के प्राण वापस पाई थी। वट बृक्ष के जड़ में भगवान ब्रह्मा,तने में भगवान विष्णु व डालियों और पत्तियों में भगवान शिव का निवास होता है।वही वट सावित्री की पूजा करते हुए काफी संख्या में महिलाओं को देखा गया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें