Jamtara News गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे से गुजर रहे मजदूरों को खाना खिला रहे हैं भाजपाई

ग्राम समाचार जामताड़ा:
जामताड़ा के सतसाल गांव के पास गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे में भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा राजेंद्र राउत के नेतृत्व में मजदूरों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था की गई है। गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे में गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को रोककर खाना खिला रहे हैं। राजेंद्र राउत ने बताया कि काफी संख्या में लगातार हाईवे होकर पैदल ओर बस के माध्यम से मजदूर भूखे प्यासे गुजर रहे हैं। जिसे रोककर खाना खिला कर भेजा जा रहा है। इन मजदूरों में काफी संख्या में रोजेदार भी मिल रहे हैं। उनको भी रोजा खोलने के लिए खीरा, नीमकी सहित अन्य सामान मुहैया कराई जा रही है।
जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा ने  कहा कि यहां पर प्रवासी मजदूरों को  भोजन कराया जा रहा है  प्रतिदिन हजारों मजदूर को  खाना खिला कर  उसकी सेवा की जा रही है ताकि मजदूरों को किसी प्रकार की कोई  दिक्कत ना हो। विभिन्न प्रदेशों में फंसे मजदूर अपने घर वापस लौट रहे हैं जिसकी मदद में हाथ बढ़ाते हुए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है।व्यवस्था में जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला मंत्री कमलेश मंडल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,  राजेन्द्र राउत, मीडिया प्रभारी अंगभूति झा, रोतु दास, बिनोद चौबे आदि जुटे हुए हैं।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें