Jamtara News आरपीएफ जामताड़ा ने रेलवे लाइन पार ना करने के लिए लोगो को किया जागरूक, साथ ही जरुरतमंदो को रहत सामग्री का किया वितरण

ग्राम समाचार जामताड़ा।
शनिवार को आरपीएफ जामताड़ा ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आसनसोल चन्द्र मोहन मिश्रा  के दिशानिर्देश पर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत लोंगो को रेलवे लाइन पर अनाधिकृत रूप से ना चलने, पार ना करने तथा ना बैठने हेतु जागरूक किया गया ताकी किसी के साथ कोइ हादसा ना हों,चुकी गुड्स, पार्सल व सर्मिक ट्रेन लगातार चल रही हैl साथ ही जामताड़ा स्टेशन परिसर मेँ 50  जरूरतमन्द लोगों को दो किलों चावल, एक किलों आलू की पैकेट देकर मदद भी किया गया,   साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक करते हुए अनावश्यक घर से बहार नहीं जाने को सलाह दिया, साबुन से हाथ धोने व समाजिक दुरी बनाने की तरीका बतया गयाl  मौके पर निरीक्षक प्रभारी सुकान्तो बर्धन, उप निरीक्षक मदन पासवान, उप निरीक्षक आर.एस यादव,  प्रधान   आरक्षी पारस सिंह, बच्चा प्रसाद व अन्य बल सदस्य उपस्थित थे। समान वितरण करते समय समाजिक दुरी बनाया गया तथा सभी को सेनेटाइस भी किया गया।
                                              उदय किशोर, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें