![]() |
| व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : हिसार : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने राजगुरू मार्केट का दौरा करके व्यापारियों कि समस्या सुनने के बाद व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लेफ्ट व राइट बाजार खुलने का जो नियम बनाया है वह उचित नहीं है। इस फैसले से व्यापारियों में बड़ा भारी रोष है। जबकि प्रदेश में पहले ही कोरोना महामारी के कारण व्यापार बुरी तरह से पिछड़ा हुआ है और व्यापारी काफी नुकसान में है। बाजारों को लेफ्ट व राइट कर देने से व्यापारियों को और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने हरियाणा सरकार से अपने फैसले पर पूर्ण विचार करने की मांग करते हुए दुकाने लेफ्ट व राइट खोलने का फैसला व्यापारी व उपभोक्ता के हित में वापस लेना चाहिए। श्री गर्ग ने कहा कि प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों ने कोरोना महामारी में सरकार के हर फैसले को मानते हुए सरकार का हर प्रकार का सहयोग किया है। व्यापारियों का व्यापार ठप होने के कारण के बावजूद भी व्यापारियों ने प्रवासी मजदूर व जरूरतमंद की हर प्रकार की रात दिन मदद की है। जो आगे भी कर रहा है। दुकान व फैक्ट्रियां बंद होने के बावजूद भी बिजली, पानी के बिल व हाउस टैक्स आदि सरकार को दे रहा है। अगर दुकाने लेफ्ट व राइट खुलेगी तो इसका मतलब व्यापारी 1 महीने में 15 दिन ही दुकान खोल पाएगा। जबकि व्यापारियों को बंद दुकानों का मिनिमम चार्ज के हिसाब से बिजली का बिल व पूरे 1 साल का हाउस टैक्स व पूरे महीने की कर्मचारियों को तनखा देनी होगी। ऐसा होने से व्यापारियों को और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि बाजार लेफ्ट व राइट खोलना कोई समस्या का हल नहीं है। सरकार को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए जनता से बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील करनी चाहिए और जरूरत का समान खरीदने के लिए ही परिवार के एक ही व्यक्ति को बाजार में समान खरीदने की इजाजत देनी चाहिए ताकि बाजारों में बेवजह घूमने वाले व्यक्ति व उपभोक्ता की भीड़ कम हो सके। जबकि कोरोना महामारी में प्रदेश का व्यापारी सरकार को हर प्रकार का सहयोग कर रहा है और आगे भी करेगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें