ग्राम समाचार गोड्डा,ब्युरो रिपोर्ट:- आज दिनांक-18.05.2020 को पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के निदेशानुसार पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न चेक पोस्ट सरकंडा चौक, कारगिल चौक, गोढ़ी चौक, रौतारा चौक का निरीक्षण किया गया तथा उनके द्वारा चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के द्वारा जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अनावश्यक रूप से दोपहिया वाहनों समेत अन्य प्रकार के वाहनों के लिए विना हेलमेट सवारी करने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही साथ जिला मुख्यालय में वाहनों के प्रवेश करने वाले मार्गों पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। ज्ञात हो कि लॉक डाउन 4.0 जिले में लागू है। एवं. गोड्डा जिले में धारा 144 लागू है| धारा 144 लागू रहने के बाद भी अक्सर लोग बेवजह सड़कों पर घूमते रहते हैं। पुलिस प्रशासन के द्वारा ठोस कदम उठाते हुए आज 25 लोगों पकड़ा गया एवं शपथ दिलाते हुए छोड़ा गया ताकि अन्य दिन हेलमेट लेकर ही सड़कों पर सवारी करेंगे। पुलिस अधीक्षक वाईफाई एस रमेश के द्वारा जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निदेश दिए गए हैं कि अनावश्यक रूप से दोपहिया वाहन समेत बिना हेलमेट लिए दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। साथ ही साथ दुपहिया वाहनों में सिर्फ एक ही व्यक्ति जो गाड़ी चलाएंगे वही रह सकते हैं अन्य व्यक्तियों सवारी करने पर निषेध है एवं अनावश्यक घरों से नहीं निकलेंगे| विशेष परिस्थितियों में दोपहिया वाहन पर एक एवं चार पहिया वाहन पर दो सवार कर चल सकते हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर वाहनों को जप्त की जाएंगी एवं उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन के द्वारा बड़ी तन्मयता पूर्वक लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियां प्रदान की जा रही है एवं उन्हें घरों में रहने के लिए संकेत दिए जा रहे हैं ताकि जिले को सुरक्षित तरीके से कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके|
Godda News: बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर रोक/ चार पहिया वहनो में सीट बेल्ट का प्रयोग नितांत आवश्यक- पुलिस अधीक्षक गोड्डा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें