Godda News: गोड्डा जिले के पथरगामा और सुंदरपहाडीं प्रखंड के क्वाॅरंटाइंन सेंटर में लोगों को कराया जा रहा है गुणवत्ता पूर्ण भोजन



ग्राम समाचार गोड्डा,ब्युरो रिपोर्ट:-   कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन एक ओर कई ठोस कदम उठा रही है तो दूसरी तरफ बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए मेडिकल की व्यवस्था ,भोजन एवं रहने हेतु साफ सुथरा माहौल, एवं उन्हें घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जैसे चुनौतियों का भी सामना कर रही है।
इसी तर्ज पर उपायुक्त गोड्डा किरण पासी ने भी वरीय अधिकारियों से कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए अपने लोगों के साथ खुशनुमा बर्ताव किए जाएं ताकि उन्हें घर जैसा महसूस हो सके गोड्डा जिले के पथरगामा एवं सुंदरपहाड़ी के साथ साथ विभिन्न प्रखंडों के क्वॉरेंटाइन सेंटर में जिला प्रशासन के द्वारा प्रवासी मजदूरों के खाने के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है ताकि लोग वहां रहकर सफलतापूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें एवं स्वस्थ होकर अपने घरों में जा सके।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें