Chnadigarh News : कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, देशवासी एक होकर कोरोना को देंगे मात

चंडीगढ़ स्थित निवास पर बनवारीलाल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए।
ग्राम समाचार न्यूज़ : चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष कार्यक्रम मन की बात सुनी। इस उपरांत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सभी देशवासी संकलिप्त होकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को परास्त करने की ओर जिस तेजी अग्रसर हुए हैं, उससे पूरी दुनिया की नजर एक बार फिर भारत की तरफ लग गई है। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देशवासियों ने ये दिखा दिया है, कि, सेवा और त्याग का हमारा विचार, केवल हमारा आदर्श नहीं है, बल्कि, भारत की जीवनपद्धति है और हमारे यहाँ तो कहा गया है - सेवा परमो धर्म: उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में  सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी मन कि बात में पर्यावरण संरक्षण, जल सरंक्षण, जैव विविधता, टिड्डी दल से किसानों को होने वाले नुकसान पर फोकस करने का संदेश दिया है। साथ ही सेवा भाव से जरूरत मंद की मदद करने का आह्वान किया है। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि समाज की छतीस बिरादरी को साथ लेकर पीएम मोदी ने  विषम परिस्थितियों में देश को आत्म निर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाएं हैं। पीएम के इस आह्वान से पूरा देश आज पूरी तन्मयता के साथ आत्म निर्भर बनने को प्रेरित हुआ है। डॉ बनवारी लाल ने  कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जो फैसले लिए हैं, उससे  गाँवों में रोजगार, स्वरोजगार, लघु उद्योगों से जुड़ी विशाल संभावनाएँ खुली हैं। ये फैसले, मौजूदा परिस्थितियों के समाधान के लिए हैं, आत्मनिर्भर भारत के लिए हैं।मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिले, इसके लिए, सब कोई, अपना-अपना संकल्प निभा रहा है। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि आप सभी कोरोना को मात देने के लिए दो गज की दूरी अपनाएं, फेस मास्क पहने और जैसा पीएम मोदी ने कहा है कि योग भी करते रहिये और स्वस्थ रहिये। क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नही रहने दी जाएगी।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें