ग्राम समाचार न्यूज़ चण्डीगढ़ : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने बताया कि सरसों की खरीद मंडी के आढ़तियों के माध्यम से चालू कराने व सफीदों के व्यापारी से अपराधियों द्वारा 2 करोड रुपए की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पकडऩे के बाबत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से टेलीफोन पर बात हुई। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से शुरू करा दी जाएगी और व्यापारी से फिरौती मांगने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा पकडऩे का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरसों की खरीद मंडी के आढ़तियों के माध्यम से ना होने के कारण आढ़ती, किसान व आयल मिलो को बड़ी भारी दिक्कत आ रही है। क्योंकि सरसों आढ़तियों के माध्यम से ना बिकने से आढ़तियों को कमीशन नहीं मिलता और सरसों मीलरो को ना मिलने से आयल मिले बंद होने के कगार पर है। क्योंकि ना तो सरसों सरकारी एजेंसी आयल मिलरो को दे रही है ना ही किसान की सरसों मंडी में खुली बोली में बिक रही है ना ही आयल मिल पड़ोसी राज्यों से सरसों मांगा सकता है। जब आयल मिलर सरसों ही नहीं खरीद पाएगा तो कैसे आयल मिल बिना सरसों अपनी मिलले चला पाएगा। यह मिलरो के लिए बड़ी भारी चिंता का विषय था अब मुख्यमंत्री जी ने मिलों के लिए सरसों खरीद के रास्ते को खोलने की बात करने से आयल मिलरो के साथ-साथ मंडी आढ़ती व किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। आयल मिलरो को सरसों मिलने के कारण हजारों बेरोजगारों को हरियाणा में रोजगार मिलेगा।
Chandigarh News बजरंग दास गर्ग ने विभिन्न समस्याओ को लेकर सीएम से फ़ोन पर बात की

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें