ग्राम समाचार, भागलपुर। विभिन्न प्रदेशों से बिहार आ रहे प्रवासी मज़दूरों की परेशानी खत्म होती नहीं दिख रही है। कोई सैंकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, तो कहीं मजदूरों से भरे वाहन सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। हर हालत में मौत मजदूरों की ही हो रही है। मंगलवार को तड़के जिले के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो चौक के पास प्रवासी मजदूरों को लेकर दरभंगा से बांका जा रही एक बस की सीधी टक्कर ट्रक से हो गई। जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई है उस पर लोहे का पाइप लोड था। टक्कर के बाद ट्रक पलटने से ट्रक पर सवार मजदूर ट्रक में लदे लोहे के पाइप के नीचे दब गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बस में सवार दर्जन भर प्रवासी मजदूर घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कई मजदूर जो कि ट्रक पर सवार थे अभी भी लोहे की पाइप के नीचे दबे हुए हैं। प्रवासी मजदूरों से भरे बस और ट्रक में सीधी टक्कर हुई जिसमें ट्रक सड़क किनारे खड्डे में पलट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूरों को लेकर बस दरभंगा से बांका जा रही थी। जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई है उस पर लोहे का पाइप लोड था ऐसे में कई मजदूर जो कि ट्रक पर सवार थे लोहे की पाइप के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित कई थाना की पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। फिलहाल सड़क किनारे गड्ढे से जेसीबी के द्वारा पाइप को हटाया जा रहा है। लोहे के पाइप के नीचे अभी भी शव के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं घायलों में कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर भेज दिया गया है।
Bhagalpur News:बस और ट्रक के बीच टक्कर, नौ प्रवासी मज़दूरों की मौत दर्जन भर घायल

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें