Bhagalpur News:ट्रिपल लेयर मास्क और सैनिटाइजर का किया गया वितरण

ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा के नेतृत्व में भागलपुर जिला के विभिन्न जगहों पर ट्रिपल लेयर मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने आम जनता से आग्रह किया कि पीएम केयर फंड में कम से कम ₹100 का योगदान अवश्य करें और अपने एंड्राइड मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप निश्चित तौर पर डाउनलोड कर लें। कोरोना वायरस के महामारी के दौर में भारतवर्ष के तमाम नागरिक अपने देश का साथ दें और कोरोना वायरस से डटकर सामना करें सतर्क रहें सावधान रहें एवं इस मुश्किल घड़ी में बिल्कुल भी ना घबराएं।  प्रधानमंत्री सहित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हर तरह की मदद पहुंचाने के लिए हर वक्त तत्पर है। इस अवसर पर नवगछिया जिला महामंत्री नीलाम्बर झा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोहर झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एबीवीपी  हैप्पी आनंद भारद्वाज, दुर्गेश कुमार झा, प्रताप कुमार बंडल, छोटु गोस्वामी, तिलकामांझी मंडल उपाध्यक्ष सुमन भारती, अमित कुमार सरस्वती, अमित सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें