ग्राम समाचार, भागलपुर। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फेसबुक के माध्यम से देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भागलपुर में भी सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास पर उनके संबोधन को देखा। जबकि जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के आवास पर उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष नारायण मिश्रा आदि ने भी कार्यक्रम को देखा। जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में विशेषकर महिलाओं को जो सम्मान मिला है वह विगत 70 वर्षों में नहीं मिला था। आज जिस प्रकार से तीन तलाक जैसे गंदी प्रथा से महिला मुक्त हुई है जो कि महिलाओं की स्वतंत्रता पर एक कुठाराघात था। जिसे मोदी जी ने समाप्त किया। साथ ही बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शक्ति केंद्र व बूथ पर जाकर मास्क, सैनिटाइजर व साबुन का वितरण किया। जिसमें लगभग 7000 मास्क, 5030 व साबुन 220 बोतल सैनिटाइजर वितरण किया गया। कई शक्ति केंद्र पर मुख्य रूप से जिले की पदाधिकारी भाग ले रही थी। जिसमें जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, किरण राजहंस, बबीता मिश्रा, अनामिका ठठाकु, पिंकी बागोरिया, डॉ अलका चौधरी, रूबी मिश्रा, अंशु प्रियंका, रीना देवी पांडे, कुंदन कुमारी, नारायणी मिश्रा, प्रेमलता, हेलन, चांदनी कुमारी, गुलशन सिंह, अरनव सिंघानिया शामिल थे।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सुना भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन, मास्क और सेनिटाइजर का भी किया वितरण
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें