Bhagalpur News:मनरेगा योजना आंकड़ों के खेल में सिमटकर बनी लूट का केंद्र – चक्रपाणि

ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि दूसरे राज्य से आए अधिकांश प्रवासी मजदूरों का जांच नहीं हो पा रहा है। बिना जांच कराए सैकड़ों मजदूर घर जाने के लिए विवश हो गए हैं। प्रशासन एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय है। बिहार सरकार का क्वॉरेंटाइन सेंटर में मजदूरों को रखने, जांच करने एवं समुचित व्यवस्था की घोषणा हवा-हवाई होकर रह गई है। जमीन पर कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन फर्जी बिल बनाने में लगे हुए हैं। राज्य सरकार मजदूर कानून का पालन नहीं कर रही है। मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। मनरेगा योजना आंकड़ों के खेल में सिमटकर लूट का केंद्र बन गई है। जिला के वरीय पदाधिकारी से मनरेगा योजनाओं की निष्पक्ष जांच हो। गरीब परिवार में अधिकांश को वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन एवं विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है। सरकार के पदाधिकारी घर में बैठकर काम चला रहे हैं। पंचायत स्तर पर कोई भी योजनाओं को देखने नहीं आता है। अधिकांश किसानों को कृषि सहायता का राशि नहीं मिला है। जिससे लोगों के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है। उपरोक्त विषय पर राष्ट्रीय जनता दल आंदोलन करेगी। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें