ग्राम समाचार, भागलपुर। डॉक्टर अच्युत सामंत संस्थापक कीट एवं किस के दर्शन आर्ट ऑफ गिविंग विश्व के एक सौ से अधिक देशों में कोविड-19 की विश्वव्यापी संकट के समय में दूसरों की सहायता कर रहा है। इसी क्रम में आज भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों किशनपुर, मकंदपुर, भवनाथपुर, खुटाहा सहित कई गांवों में बिस्किट, केक, साबुन, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण प्रत्येक परिवारों के बीच आर्ट ऑफ गिविंग बिहार इकाई के संयोजक इंटरनेशनल लेवल – 1 सह कोच सैंत टेरेसा स्कूल के शिक्षक नीलकमल राय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मनरेगा के अंतर्गत सरकारी योजना के तहत चौर क्षेत्र में 400 मजदूरों के बीच ड्राई फूड, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया साथ हए कोविड-19 से बचने के उपायों के बारे में बताया गया। तपती धूप में मनरेगा मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करते देखा गया। इस अवसर पर मृत्युंजय चौधरी, अमित कुमार, राजा, बबलू चौधरी, सुरेंद्र चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने इस कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर एओजी बिहार यूनिट के संयोजक नीलकमल राय ने बताया कि एओजी के संस्थापक डॉ. सामंत का मानना है कि प्रत्येक मनुष्य ईश्वर की संतान है और अगर हम निरीह, लाचार, मजबूर, गरीब और बीमार लोगों एवं बच्चों को क्षण भर के लिए भी खुशियां दे सके तो मानव जीवन सार्थक माना जाता है। इस मौके पर दलित महादलित एवं गरीब लोगों के चेहरे पर खुशियां लाने का संकल्प लिया गया।
Bhagalpur News:आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर जरुरतमंदों के बीच बिस्किट, केक, साबुन, मास्क एवं सैनिटाइजर का किया गया वितरण

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें