Banka News: जामनगर, राजकोट एवं आनंद विहार से श्रमिकों को लेकर तीन स्पेशल ट्रेन बांका आयी

ग्राम समाचार, बांका।आज पहली विशेष श्रमिक ट्रेन गाड़ी संख्या– 09469 गुजरात राज्य की जामनगर से चलकर सुबह 6:58 बजे एवं दूसरी रेलगाड़ी संख्या– 09135 गुजरात के राजकोट से चलकर पूर्वाहन 11:28 बजे में तथा तीसरी रेलगाड़ी संख्या– 04020 आनंद विहार टर्मिनल नई दिल्ली से चलकर संध्या 5:36 बजे यात्रियों को लेकर बांका जंक्शन पहुंची। ट्रेन आने की प्रतीक्षा में आधी रात से ही पूरा बांका जिला प्रशासन मुस्तैद दिखा।

ट्रेन से आये सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए मेडिकल टीम लगी हुई थी। बांका जिला के सभी श्रमिकों का पंजीकरण किया गया एवं सभी यात्रियों का एक-एक कर स्क्रीनिंग एवं उनके सामानों को सैनिटाइजिंग किया गया। ट्रेन से आए सभी यात्रियों को पानी ,मास्क, मिठाई का पैकेट, सैनिटाइजर दिया गया। जामनगर से आये ट्रेन में बांका जिले के कुल 192 यात्रियों के अलावे राज्य के अन्य जिलों के यात्रियों के साथ साथ झारखंड राज्य के यात्री सहित कुल 649 यात्री श्रमिक रेल के माध्यम से बांका पहुंचे। इसी तरह राजकोट से आए ट्रेन में बांका जिले के 1256 श्रमिकों के अलावा राज्य के अन्य जिलों के 10 यात्रियों के साथ साथ झारखंड राज्य के 129 यात्रियों सहित कुल 1395 यात्री श्रमिक रेल के माध्यम से बांका पहुंचे। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर बांका आये ट्रेन में बांका जिले के 195 श्रमिकों के अलावा बिहार के अन्य जिलों के 67 यात्रियों के साथ साथ झारखंड राज्य के 65 एवं पश्चिम बंगाल के 26 यात्रियों सहित कुल 353 यात्री बांका पहुंचे। जामनगर एवं राजकोट से यात्रियों में से बांका जिले के सभी श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें होम क्वारंटाइन हेतु बस द्वारा उनको घर भेज दिया गया। जबकि आनंद विहार से आये यात्रियों में से बांका जिला के सभी श्रमिकों को उनके प्रखंड के क्वारंटाइन कैम्प में भेजा गया तथा शेष श्रमिकों को बस द्वारा उनके जिले एवं राज्य के लिए रवाना किया गया।

ज्ञात हो कि आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार श्रेणी–"क" के शहर यथा सूरत, अहमदाबाद, मुंबई,पुणे, दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम, नोएडा, कोलकाता एवं बेंगलुरु सहित कुल 12 शहरों से आए सभी यात्रियों को प्रखंड क्वारंटाइन कैंप में रखा जाएगा। तथा शेष सभी शहरों/राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा, बशर्ते कि उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण का लक्षण परिलक्षित नहीं हो रहा हो।होम क्वारंटाइन कैंप में रहने वाले मजदूरों के लिए घर-घर टीम भेजकर निगरानी एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। ट्रेन से आए सभी यात्री राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था से काफी खुश थे। स्टेशन परिसर में सभी श्रमिकों,मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के कर्मियों के द्वारा सामाजिक दूरी का मुस्तैदी से पालन किया गया।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें