Banka News: मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा दिया गया मछली पालकों ओर व्यवसायी को दिशा निर्देश

ग्राम समाचार, बांका। जिला मत्स्य पदाधिकारी बांका द्वारा बताया गया कि COVID-19  संक्रमण को रोकने हेतु दिनांक 24-03-2020 से दिनांक 14-04- 2020 तक कुल 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी बंदी के कारण मत्स्य व्यवसाय पर हुए प्रभाव को कम करने हेतु दिनांक 07-04-2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला मत्स्य पदाधिकारीयों से उनके जिले में मत्स्य बीज,मत्सय आहार,मछली बिक्री की स्थिति निबंधन एवं मछुआरों का बीमा आदि बिंदुओं पर जिला बार विस्तृत समीक्षा की गई। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रेम कुमार, माननीय मंत्री पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार पटना, डॉ0 एन0 सरवन कुमार,सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार पटना एवं  धर्मेंद्र सिंह निदेशक मत्स्य, बिहार पटना के साथ मत्स्य विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में मुख्य रूप से निम्न निर्देश दिए गये।

1. सभी जिला मत्स्य पदाधिकारी अपने जिले के पशुपालकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनकी समस्या का त्वरित निष्पादन करेंगे।
2. मत्स्य पालक को कृषि का दर्जा प्राप्त होने के कारण कृषि के साथ-साथ मत्स्य व्यवसाय एवं इससे संबंधित परिवहन पर कोई रोक नहीं है। किंतु यह कार्य पर्याप्त सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करते हुए किया जायेगा।
3. मत्स्य बीज संचयन एवं आहार आपूर्ति से संबंधित परिवहन में आने वाली कठिनाई को जिला मत्स्य पदाधिकारी को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर दूर कराने के निर्देश दिया गया है।
4. मछली के खाने एवं उसे बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं है परंतु यह कार्य सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करते हुए किया जाएगा।

जिला मत्स्य पदाधिकारी, बांका द्वारा जिला के सभी मत्स्य पालकों को अपना व्यवसाय सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करते हुए करने का आग्रह किया गया हैं तथा इसमें होने वाली कठिनाई को प्रखंड स्तर पर निर्मित व्हाट्सएप ग्रुप अथवा अपने मोबाइल संख्या 9473191550 पर बताने अथवा व्हाट्सएप करने का अनुरोध किया गया है ताकि आवश्यक सहयोग किया जा सके।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें