ग्राम समाचार, पथरगामा। प्रखंड अंतर्गत बोहा मंडल टोला के ग्रामीण मांगन मंडल अरविंद कुमार मंडल अनिल मंडल अजीत कुमार गणेश मंडल आदि ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद को लिखित आवेदन देकर सार्वजनिक पंप को सार्वजनिक करने की गुहार लगाई।
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि लघु सिंचाई प्रमंडल गोड्डा के द्वारा सापीन नदी में चेक डैम बना कर किसानों के खेतों में पानी के पटवन हेतु एक पंप सेट का व्यवस्था भी किया गया था।
परंतु तब से लेकर आज तक उस पंप पर गांव के प्रधान गुरुपद मंडल के बेटे सुशील मंडल ने अपना एकाधिकार जमाए रखा है।उसे सार्वजनिक पंपसेट से किसी भी किसान को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।ग्रामीणों के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच उपरांत अध्यक्ष का चुनाव कर पंपसेट को सार्वजनिक करने का आदेश निर्गत किया।

- भुपेंद्र कुमार चौबे, ग्राम समाचार, पथरगामा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें