Pathargama news:जनता कर्फ्यू शत-प्रतिशत सफल




ग्राम समाचार पथरगामाः-आज रविवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के मद्देनजर प्रखंड के तमाम गांव और बाजारों में सुबह 7:00 बजे से ही लोग अपने घर में दुबके रहे।कुछेक लोगों को छोड़कर बेहद जरूरी काम पर ही कुछ लोग घर से बाहर कदम रखे।पथरगामा प्रखंड के सभी गांव के बाजारों का तमाम दुकान बंद रहा।दवा,किराना आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकान जिन्हें बंदी से अलग रखा गया था उन लोगों ने भी अपनी दुकानों को बंद कर रखा था।सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।छोटी वाहनों का परिचालन तो बिल्कुल ही बंद था।जैसे ही घड़ी की सुई ने शाम का 5:00 बजाया वैसे ही कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे कर्मियों के सम्मान में अपने-अपने घरों से निकलकर स्त्री-पुरुष,बच्चे-बूढ़े ने थाली-ताली,शांख-घंटे आदि बजाकर अपना समर्थन दिया।हालांकि 5:30 बजे के बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई।कुछ लोग घर से बाहर निकलकर जनता कर्फ्यू का नजारा देख रहे थे तो कई लोग ऐसे भी थे जो ग्रुप में जमा होकर कोरोना वायरस की चर्चा कर रहे थे।
                                   अमन राज                                                     पथरगामा,गोड्डा
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें