महेशपुर/पाकुड़िया(पाकुड़): एसपी राजीव रंजन सिंह इन दिनों काफी सक्रिय हैं। वह लगातार अपने क्षेत्राधिकार थानों की दौरा कर रहे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश थानेदार को दे रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को एसपी के द्वारा पाकुड़िया एवं महेशपुर थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी राजीव रंजन सिंह ने थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि हम सब जानते हैं कि आज के इस प्रदूषण भरे संसार में वृक्ष लगाना और उसे सवारना कितना महत्वपूर्ण है। प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है।
हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए। वही अपनी दौरा के क्रम में एसपी राजीव रंजन सिंह महेशपुर थाना पहुंचकर प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को पाकुर द्वारा कांडों का बेहतर अनुसंधान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही एसपी राजीव रंजन गुरुवार को अचानक महेशपुर थाना पहुँचकर थाना का निरीक्षण किये। उन्होंने अपने निरीक्षण के क्रम में केस अनुसंधानकर्ता से केस के बावत समीक्षा किया। लंबित केस से सम्बंधित अनुसन्धानकर्ता पदाधिकारीयो को जल्द से जल्द कांड का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
एसपी राजीव रंजन ने मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुये कहा की थाना क्षेत्र में हो रही बाईक चोरी पर कड़ी नजर रखे साथ क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटना पर अंकुश लगायें। मौके पर एसडीपीओ शशिप्रकाश, एसआई अमर मिंज, संतोष यादव, अभिषेक कुमार खुदीराम हेम्ब्रम, अयोध्या प्रसाद समेत दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें