ग्राम समाचार, पाकुड़। कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन उसके खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। डीसी कुलदीप चौधरी ने आम जनों से कोरोना वायरस पर फैलाई जा रही अफवाहों से बचने और ऐसा करने वाले शरारती तत्वों की जानकारी प्रशासन व पुलिस को देने की अपील की, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
उल्लेखनीय हो कि, कुछ शरारती तत्व फेसबुक व वाट्सएप पर कोरोना वायरस से बचने का भ्रामक व झूठा प्रचार कर रहे हैं। ऐसे शरारती तत्वों की मानीटरिंग के लिए सभी थानों के थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें। साथ ही भ्रमित करने वाला प्रचार सोशल मीडिया पर न करने की हिदायत दी है। यदि कोई ऐसा करता है तो कंट्रोल रूम 06435-222065/ 9262216191 पर लोग सूचना दे सकते हैं।
सेंट्रल हेल्पलाइन: 011- 23978046, 1075 (TOLL FREE)
झारखंड हेल्पलाइन :-104, 181
जिला नियंत्रण कक्ष कोविड-19 : 06435-222065/ 9262216191
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें