Godda News : लाशों के ऊपर से वाहनों का आवागमन ग्रामीण आक्रोशित

ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र ग्राम भुविस्थापित बड़ा भोड़ाय व लोहडिया बस्ती के आदिवासी समुदाय के लोगों का कब्रिस्तान होते हुए अवैध सड़क का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है।

आदिवासी समाज के लोगों का कहना है कि विगत कई दिनों से कब्रों यानी लाशों के ऊपर से बड़ी छोटी वाहन लगातार चलते रहता है। कई बार हम लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी नहीं होने से जबरन लोग इसी में आवागमन करते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे आस्था पर ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है जो गलत है। इसका पुरजोर निंदा व विरोध करते हैं। जिला प्रशासन इस पर ध्यान आकृष्ट करें। कब्रिस्तान का घेराबंदी हो। कब्रिस्तान के ऊपर से सड़क बनाने पर ग्रामीण आक्रोशित है। कार्यवाही नहीं होती है तो इसका व्यापक विरोध आदिवासी समाज के द्वारा किया जायेगा। गौरतलब है कि आदिवासी समाज के लोगों का यह बहुत पुराना कब्रिस्तान है। ग्रामीण बेटका मुर्मू,जीतराम मुर्मू,राजेंद्र मुर्मू,सोनोत हाँसदा,साईलेन मरांडी,टुनूच किस्कू,पगान हेम्ब्रम उपस्थित रहे।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें