Godda News: ज्ञान सेतु विद्यालय प्रमाणीकरण के लिए सेमिनार का आयोजन

ग्राम समाचार, गोड्डा।  ज्ञान सेतु विद्यालय प्रमाणीकरण के लिए सेमिनार का आयोजन नगर भवन गोड्डा में किया गया। सेमिनार के दौरान मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए ब्रॉन्ज सर्टिफिकेशन के लिए तैयार हो जाने हेतु प्रोत्साहित किया।
            जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों को ज्ञान सेतु के प्रमाणीकरण में आवश्यक सभी बिंदुओं का अनुपालन करने का निर्देश दिया। सहायक कार्यक्रम प्रभारी शंभू दत्त मिश्रा ने कहा कि आपके कार्य से गोड्डा जिला प्रमाणीकरण में झारखंड में अपना परचम लहराएगा।
            पीरामल फाउंडेशन के रवि प्रकाश गुप्ता ने पीपीटी एवं वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार सर्टिफिकेशन के सभी प्रारूपों को बताया।
              कार्यक्रम के दौरान नोडल शिक्षक रीतेश रंजन ने सर्टिफिकेशन से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया।
              मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।
               सेमिनार में जिला कार्यालय से ई विद्या वाहिनी के संयोजक चंदन कुमार, जिले के सभी प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी एवं सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/नोडल शिक्षक उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट, गोड्डा।
Share on Google Plus

Editor - Editor

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें