Godda News : शैक्षणिक भ्रमण पर जायेंगे महागामा के चार शिक्षक

ग्राम समाचार, गोड्डा। कांस्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके महागामा प्रखंड के चार विद्यालयों-उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्हा, मध्य विद्यालय लौगांय,प्राथमिक विद्यालय महागामा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय नया नगर के एक-एक शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है। यात्रा से पूर्व दिनांक 18 फरवरी को पूर्वाहन 11 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित नया सभागार में यात्रा से संलग्न शिक्षकों से माननीय शिक्षा मंत्री संवाद करेंगे।
             शैक्षणिक भ्रमण चार राज्यों की होगी। दिल्ली, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश की टीम रांची गरीब रथ से 18 फरवरी अपराहन 4:15 बजे रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी तथा उड़ीसा की टीम तपस्विनी एक्सप्रेस से 18 फरवरी को ही अपराहन 3:55 बजे हटिया रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह यात्रा 18 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित है।
              यात्रा में शामिल शिक्षक इन राज्यों में चल रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे ताकि इसे झारखंड में भी लागू किया जा सके। यात्रा में शामिल शिक्षक हैं- रीतेश रंजन , मोहम्मद वलीउद्दीन,पवन कुमार गंधर्व एवं मदन कुमार भगत।यात्रा को लेकर ये शिक्षक काफी उत्साहित हैं।
                        ज्ञात हो कि इन शिक्षकों में रीतेश रंजन प्रखंड परिवर्तन दल एवं ज्ञानसेतु अनुश्रवण दल के सदस्य हैं। ज्ञानसेतु प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर तथा डी एल एड में रिसोर्स शिक्षक के रूप में भी इन्होंने काम किया है तथा वर्तमान में निष्ठा कार्यक्रम में यह राज्य साधन सेवी समूह के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें