ग्राम समाचार,
भागलपुर। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह ने डॉ. चक्रपाणि हिमांशु को बिहार राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। इस मनोनयन को लेकर चक्रपाणि हिमांशु ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव को बधाई दी है। इस मनोनयन पर प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ शंखनाद किया जाएगा। भागलपुर के सृजन घोटाला, सात निश्चय योजना, शौचालय घोटाला, अपराध एवं भ्रष्टाचार के सवाल पर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए गांव गांव का दौरा किया जाएगा और जन जागरण पाठशाला लगाया जाएगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें