Bhagalpur News:ईबीएसबी के तहत छात्राओं ने पोस्टर के जरिये जाना त्रिपुरा की कला और संस्कृति

ग्राम समाचार, भागलपुर। एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के  अन्तर्गत गुरुवार को छात्राओं ने थीम डिस्पले और वॉल मैगजीन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ईबीएसबी के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर, थीम डिस्पले, कविता लेखन आदि रचनात्मक कार्यों की प्राचार्या डॉ अर्चना ठाकुर ने भूरी - भूरी प्रशंसा की। मौके पर एसएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ अर्चना ठाकुर ने छात्राओं के पोस्टर प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। प्राचार्या ने कहा कि एसएम कॉलेज की छात्राएं काफी मेधावी और अनुशासित हैं। छात्राओं को पढ़ाई के साथ - साथ रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत निरन्तर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एसएम कॉलेज को त्रिपुरा राज्य के कंचनगढ़ स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज से टैग किया गया है। ईबीएसबी क्लब की छात्राओं ने त्रिपुरा की कला, संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक विरासत आदि को पोस्टर, कविता और स्लोगन के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इसको लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। अंग्रेजी विभाग की छात्रा निवेदिता ने त्रिपुरा का मानचित्र, अर्थशास्त्र की छात्रा काजल मिश्रा ने त्रिपुरा का प्रसिद्ध फोक डांस होजागिरी, आलीफिया नूर ने त्रिपुरा का वेडिंग कल्चर, पॉलिटिकल साइंस की छात्रा अदिति ने त्रिपुरा की संस्कृति को दर्शाता पोस्टर, शिखा ने बाला त्रिपुरा सुंदरी, इंग्लिश की छात्रा आस्था ने हेरिटेज साइट्स, रितु ने क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया आदि से संबंधित थीम का पोस्टर बनाया जिसे सबों ने सराहा। वहीं, इंग्लिश विभाग की छात्रा रिया राज ने तुम त्रिपुरा हो....शीर्षक कविता लिखा। इसके अलावे रश्मि, कोमल, आँचल, अदिति आदि ने भी त्रिपुरा की कला-संस्कृति को पोस्टर के माध्यम से उकेरा। थीम डिस्पले कार्यक्रम में ईबीएसबी की कॉर्डिनेटर प्रो. माला सिन्हा, सदस्य डॉ रीता सिन्हा, डॉ अनुराधा प्रसाद, डॉ अंजू कुमारी, डॉ नीलम कुमारी, डॉ नाहिद इरफान, डॉ दीपक कुमार दिनकर, डॉ पृथा बसु, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ हिमांशु शेखर सिंह आदि ने भाग लिया।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें