ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के एसएसपी आशीष कुमार भारती के निर्देश पर डीएसपी नगर राजवंश सिंह के नेतृत्व में विक्रमशिला टीओपी के पास बीती रात लगभग 10:00 बजे वाहन चेकिंग के क्रम में एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन टाटा जेस्टा के डिक्की से 37 बंडल प्लास्टिक में बांधा हुआ गांजा बरामद किया गया। एक बंडल में ढाई किलो गांजा पाया गया। इस तरह कुल 92.50 किलो गांजा बरामद हुआ है। वाहन और बरामद गांजे को पुलिस ने जप्त कर लिया है। वहीं वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम में डीएसपी राजवंश सिंह, पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बरारी, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश प्रसाद चौधरी शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी एसएसपी आशीष कुमार भारती ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें