Sultanganj News : श्रावणी मेला 2020 में ही कांवरिये ले सकेंगे, धांधी-बेलारी रेन शेल्टर का लाभ

ग्राम समाचार, सुलतागंज, (भागलपुर)।  सुल्तानगंज से 14 किलोमीटर दूर धांधी-बेलारी स्थित, कच्ची कांवरिया पथ से सटे सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलारी असरगंज के फील्ड पर, केन्द्र सरकार की योजना के तहत, पर्यटन विभाग के द्वारा छह करोड़ 41 लाख 27 हजार राशि की लागत से, निर्माण कराए जा रहे रेन शेल्टर के सुविधाओं का लाभ, इस वर्ष छह जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला में कांवरिये ले सकेंगे।जिसको लेकर रविवार अपराह्न साढ़े तीन बजे, पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता कमलेश शर्मा, कनीय अभियंता अजय कुमार एवं ऋषिकेश कुमार सिंह के मौजूदगी में रेन शेल्टर निर्माण स्थल पर पूरब से पश्चिम लंबाई 236 फीट व दक्षिण से उत्तर बीच सेन्टर में 100 फीट चौड़ाई एवं उत्तर दक्षिण के पूरब पश्चिम दोनों किनारे 64 फीट चौड़ाई जमीन का लेयोट किया गया।जिसमें दो तल्ला हाॅल, महिलाएं व पुरुष कांवरियों के लिए 22 डीलक्स शौचालय, चारदीवारी के किनारे-किनारे चारों ओर पीसीसी सहित पार्किंग का निर्माण होना है।जो कि युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।वहीं सबसे पहले रेन शेल्टर स्थल व विद्यालय परिसर के चारों ओर 1235 फीट लंबी चारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।मौके पर सहायक अभियंता ने बताया कि जमीन उपलब्ध होने में, विलंब होने की वजह से निर्माण कार्य काफी समय तक लंबित रह गया। जिसके वजह से केन्द्रीय टीम के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि 31 मार्च तक दो तल्ला हाॅल का एसट्रेर्क्चर तैयार करना अनिवार्य है।और 30 जून 2020 तक हरहाल में रेन शेल्टर निर्माण कार्य को पूरा करना है।वहीं साइड इंचार्ज पंकज कुमार ने कहा कि दिन-रात दो शिफ्टों में निर्माण कार्य जारी रहेगा।और छह महीने के समय अवधि में रेन शेल्टर निर्माण कार्य को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

- पंकज कुमार, ग्राम समाचार, सुलतानगंज।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें