Sarkari Naukari : NVS Recruitment 2020 - नवोदय विद्यालय में अनेक पद खाली, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

Sarkari Naukari : NVS Recruitment 2020: नवोदय विद्यालय में जो नौकरी करना चाहते हैं उननके लिए सुनहरा मौका है। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एनवीएस ने प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 5 फरवरी 2020 से पहले पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता:

प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट: STEM में मास्टर्स डिग्री या 8 साल के अनुभव के साथ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी या मेडिसन में डिग्री या STEM में 4 साल के अनुभव के साथ पीएचडी होना जरूरी है।

प्रोजेक्ट एसोसिएट: STEM या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री इन इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी/ मेडिसन की होनी जरूरी है।

एनवीएस भर्ती 2020 आयु सीमा - 55 वर्ष (अधिकतम आयु)

वेतन -
प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट: रु. 60,760 / प्रतिमाह
प्रोजेक्ट एसोसिएट: रु. 38,440 / प्रतिमाह

आवेदन कैसे करें -
इच्छुक उम्मीदवार एनवीएस भर्ती 2020 के लिए आवेदन पत्र के साथ प्रोजेक्ट समन्वयक, विज्ञान ज्योति, एनवीएस मुख्यालय में 5 फरवरी 2020 या उससे पहले आवेदन भेज सकते हैं। उम्मीदवार संदर्भ के लिए आधिकारिक अधिसूचना का उल्लेख कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीख -

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2020

पदों का विवरण - 

प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट: 1 पोस्ट
प्रोजेक्ट एसोसिएट: 3 पद

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।




Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें