ग्राम समाचार, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित गुरुवार को सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ निशा कुमारी सिंह,बीपीओ रिजवान फारूकी, बीसीओ अभय कुमार, बीपीआरओ कार्तिक भगत,एई रोहित गुप्ता, ब्लॉक कोर्डिनेटर आंनद प्रकाश, मुखिया व महिला पर्यवेक्षिका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि ग्राम स्तर पर योजनाओं का चयन पूरे पारदर्शिता के साथ करना है और वैसे योजनाओं के चयन को प्राथमिकता दें जिससे गाँव के सर्वांगीण विकास में सहयोग हो।चयनित योजनाओं का क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष 2020-21 में किया जाएगा।ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत परिस्थिति विश्लेषण (मिशन अंतोदय सर्वे) तथा सबकी योजना सबका विकास अभियान अंतर्गत वार्ड स्तर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मिशन अंतोदय सर्वे अंतर्गत प्रत्येक राजस्व गांव में न्यूनतम एक दिन कार्यशाला में प्रखंड संसाधन दल के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत सहज करता दल के सदस्यों के साथ मिलकर योजनाओं का चयन एवं ग्राम सभा करवाने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी मौके पर प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम स्तर पर योजनाओं के चरण के दौरान वार्ड सदस्य ऐसे जी ग्रुप की महिलाएं आंगनबाड़ी सेविका व वार्ड सदस्य तथा सेवक का होना महत्वपूर्ण है इसमें ग्राम प्रधानों की भी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।
कार्यशाला में जेएसएलपीएस के प्रदीप कुमार बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका शोभा भगत, बॉबी कुमारी के अलावा सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, आंगनवाड़ी सेविका, वीएलडब्लू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- रंजीत भगत, ग्राम समाचार, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें