ग्राम समाचार, नवगछिया। बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि शमन विभाग के डीजी आर के मिश्रा ने नवगछिया गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय एवं अग्नि शमन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्नि शमन कार्यालय में पौध रोपण भी किया। इस दौरान नवगछिया एसपी निधि रानी, प्रशिक्षु जिला समादेष्टा तृप्ति सिंह मौजूद थी। नवगछिया में निरीक्षण के दौरान वे सर्वप्रथम गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय पहुचें। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के दस्तावेजों का अवलोकन किया।
कार्यालय के के अवलोकन के बाद वे नवगछिया अग्निशमन कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने होमगार्ड सभा को संबोधित किया। उन्होंने होमगार्ड जवानों की समस्याओं को सुना और समाधान के दिशा में उन्हें जानकारी दी। डीजी ने होमगार्ड जवानों को ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने एवं चुस्त-दुरुस्त वर्दी रखने एवं फिट रहने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा डियूटी के लिए जो राशि आपको निर्धारित की है। वही राशि आपकी है अतिरिक्त लालच ना करें और ना ही किसी को करने दें। इमानदारी पूर्वक ड्यूटी कर अपनी मिसाल होमगार्ड के जवान पेश करें। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात होगी। मौके पर नवगछिया गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय के समादेष्टा त्रिलोकीनाथ झा, अग्नि शमन शंभू सिंह, होमगार्ड के अशोक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें