ग्राम समाचार, गोड्डा। गोड्डा पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। गोड्डा जिले के पुलिस कप्तान शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल के निर्देश पर 2 देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस , एक मारूती सुजुकी चार पहिया वाहन समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए।
गुप्त सूत्रों के द्वारा पुलिस कप्तान गोड्डा शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में महागामा की ओर जा रहे हैं ।
तत्काल पुलिस कप्तान शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने स्पेशल टीम गठन कर चेकिंग अभियान लगाया। वाहन चेकिंग स्थल पर पुलिस को देख रात के अंधेरे में अपराधी भागने लगे।
मौके पर स्पेशल टीम ने दौड़ाकर चार लोगों को हथियार समेत धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के नाम इस प्रकार हैं- सत्यम नारायण, शिवम नारायण दोनों -गोड्डा के और सौरभ कुमार, आकाशदीप, दोनों थाना-धोरैया, जिला-बांका, बिहार के हैं। इनके पास से दो देशी कट्टा, आठ कारतुस, दो मोबाईल, JH17S-4335 मारूति सुजुकी बरामद की गई।

- ग्राम समाचार गोड्डा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें