Sultanganj news : मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए बीडीओ ने छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को किया प्रेरित

ग्राम समाचार, सुलतानगंज(बिहार)। मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए, बीडीओ ने क्षेत्र के विद्यालयों व कॉलेजों में जा-जाकर छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को किया प्रेरित

जल जीवन हरियाली तभी होगी खुशहाली, के तहत अपने बच्चों एवं भावी पीढ़ियों के लिए 19 जनवरी 2020 रविवार को, दिन के 11:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक हाथों में हाथ थामे, विशाल मानव श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन, इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण को महसूस करने को लेकर गुरुवार को सुल्तानगंज बीडीओ प्रभात रंजन ने क्षेत्र के क्षेत्रवासीयों के बीच व विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों में जा-जाकर छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को प्रेरित किया।

साथ ही कहा जिस तरह आपने नशामुक्ति के पक्ष में 21 जनवरी 2017 को। फिर समाजिक कुरीतियां दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन के लिए 21 जनवरी 2018 को दुनिया की सबसे लम्बी विशाल मानव श्रंखला बनाकर सफलता को दोहराया गया। वहीं आज जलवायु परिवर्तन पूरे मानव जाति के अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती है।जब तक पृथ्वी पर जल और हरियाली है। तभी तक इस पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित है।जल और हरियाली के बिना किसी भी जीव-जंतु के अस्तित्व की कल्पना नही की जा सकती है।इसलिए फिर उक्त दिन 11:00 बजे अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच।विराट मानव श्रृंखला की साक्षी बन नया कीर्तिमान स्थापित करें।
- पंकज कुमार, ग्राम समाचार, सुल्तानगंज (भागलपुर)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें