Bhagalpur News:सोए अवस्था में छात्र की गोली मारकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

ग्राम समाचार,सुल्तानगंज,भागलपुर। अकबरनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में घर में सोई अवस्था में 25 वर्षीय छात्र पंकज कुमार साह की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर शुक्रवार की देर रात कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस सहित विधि व्यवस्था डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में लग गए।

घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। आज सुबह जब युवक ने अपना रूम नहीं खोला तो आसपास के लोग घर के अंदर गए तो युवक के खून से लथपथ शव‌को देखा। पड़ोसियों ने बताया कि युवक पंकज कुमार अपने नाना के घर में अकेले रहता था। युवक मूल रूप से भागलपुर जिले के खरीक थाना अंतर्गत काजी करैया का रहने वाला है। करीब 10 वर्षों से वह अकबरनगर के रसीदपुर स्थित अपने नाना के यहां अकेले रहता था और पढ़ाई लिखाई कर जीवन यापन करता था। युवक प्राइवेट वाहन चलाकर अपने पढ़ाई का खर्च निकालता था। युवक की हत्या सोये अवस्था में अपराधियों ने किया है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की हत्या आपसी रंजिश को लेकर होने का आशंका जाहिर की है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जब तक पूरी जांच पड़ताल नहीं हो जाती है तब तक मामला का खुलासा करना बेहद कठिन है। घटना के बाद विधि व्यवस्था डीएसपी नेसार अहमद, सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने दियारा इलाके में छापेमारी किया और खोजी कुत्तो से आसपास इलाके की छानबीन भी की। लेकिन अभी तक हत्यारे का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
                              बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें