Bhagalpur News:भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के जन्मदिवस पर गरीबों के बीच किया गया कंबल का वितरण, काटा गया केक और बांटी गई मिठाइयां

ग्राम समाचार,भागलपुर। गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के जन्म दिवस को लेकर मंगलवार को तिलकामांझी सुरखीकल स्थित पूर्व पार्षद रंजन सिंह के घर के समीप 250 गरीब महिला और पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कंबल के लाभार्थियों के बीच मिठाई और केक का भी वितरण किया गया। इसके पूर्व सांसद के जन्म दिन को लेकर केक काटा गया और वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 इस मौके पर पूर्व मेयर दीपक कुमार भुवानियां ने कहा कि आज डॉ. निशिकांत दुबे के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। हम लोग चाहते हैं कि निशिकांत जी इसी तरह जनता की भलाई का काम करते रहें। वहीं भाजपा नेता मंतोष कापरी ने कहा कि डॉ. निशिकांत दुबे ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में विकास को एक आयाम दिया है। हम लोग चाहते हैं की भागलपुर का भी गोड्डा के तरह ही विकास हो ताकि यहां के जनमानस को हर तरह की योजना ओं का लाभ मिले।  जिले का विकास हो। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमलोग ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर सांसद महोदय को स्वस्थ रखें ताकि उनके द्वारा जनता के हित में विकास के काम होता रहे। कंबल वितरण करने वालों में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, पूर्व मेयर दीपक कुमार भुवानियां, भाजपा नेता सज्जन अवस्थी, मंतोष कापरी, संजय गुप्ता, अजय साह, संजू गुप्ता, संजय सिन्हा, अभिजीत गुप्ता, मोंटी जोशी, सोमनाथ रंजन सिंह आदि लोग शामिल थे। कंबल पाने वाले लोग काफी खुश दिख रहे थे। उन लोगों ने सांसद के दीर्घायु होने की कामना की।
          बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें