Bhagalpur News:शिक्षा की गिरते स्तर और युवाओं में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की मानव श्रृंखला

ग्राम समाचार,सुल्तानगंज/जगदीशपुर,भागलपुर। बिहार में शिक्षा की गिरते स्तर और युवाओं में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मानव कतार लगाया गया।

इसी कड़ी में सुल्तानगंज के मध्य विद्यालय मसदी पूर्व के सामने शुक्रवार को सुल्तानगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हिमांशु पटेल के नेतृत्व में मानव श्रृंखला लगाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सुल्तानगंज प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी, बमकेश पांडे, सुमन, विनोद, सुरज सहित राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता ने मानव श्रृंखला में शामिल थे। उधर लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर जगदीशपुर बाजार पर पार्टी के  युवा राष्ट्रीय महासचिव दिवाकर कुशवाहा के नेतृत्व में बेरोजगारी महंगाई एवं शिक्षा व्यवस्था को लेकर मानव कतार का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर कतार लगाकर सरकार से बेरोजगारी महंगाई दूर करने का मांग किया। इस मौके पर रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद सिंह कुशवाहा, प्रखंड महासचिव राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष निर्भय यादव, गोपाल प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद सहित पार्टी के सेंकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।
                              बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें