Bhagalpur News : मानव श्रृंखला की तैयारी के लिए निकाली गई मोटरसाइकिल रैली

ग्राम समाचार,जगदीशपुर(भागलपुर)।जगदीशपुर प्रखण्ड कार्यालय जगदीशपुर में सोमवार को सहायक जिला पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर पदाधिकारी, जजीविक, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक का मानव श्रृंखला हेतु समीक्षा बैठक की गई।

जिसमें प्रत्येक दिन अलग अलग गतिविधि कर आम जन के साथ संवाद कर अधिक संख्या में मानव श्रृंखला में भाग लेने हेतु प्रेरित करना है। इसके बाद सहायक जिलाधिकारी के नेतृत्व में जगदीशपुर से बलुआचक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसी क्रम में मध्य विद्यालय दीनानगर के बच्चों के साथ मानव श्रृंखला के मॉकड्रिल में भाग लिया। इसके बाद मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चे, शिक्षक और अभिभावक के साथ जगदीशपुर गांव में पद यात्रा कर आम जन को मानव श्रृंखला में भाग लेने हेतु निवेदन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्र भूषण गुप्ता, प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, के आर पी शंकर पासवान, अमित, राजन, राजकिशोर, फोजैल, असद हुसैन, ओमप्रकाश पाण्डेय, अखिलेश, अशोक राय, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक और जीविका आदि उपस्थित थे।
- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें