Bhagalpur News : भागलपुर जिला 'बी' डिविजन क्रिकेट लीग, उद्घाटन मैच में स्टार इलेवन सालेपुर ने मां क्रिकेट क्लब को 86 रनों से किया पराजित

ग्राम समाचार,भागलपुर(बिहार)। भागलपुर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला 'बी' डिविजन क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में सोमवार को स्टार इलेवन सालेपुर ने मां क्रिकेट क्लब को 86 रनों से पराजित कर दिया। टॉस मां क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार इलेवन सालेपुर की टीम निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। सालेपुर टीम की ओर से बल्लेबाजी में अनिल ने 61 रन, अनुकूल ने 54 रन बनाए। मां क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मो. आदिल, रितिक और कुमार आयु ने क्रमश: 2-2 विकेट लिये। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना पायी। मां क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में प्रियांशु ने 49 रन, रोहित ने 18 रन बनाए। स्टार इलेवन सालेपुर की ओर से गेंदबाजी में मोहन,  प्रीतम, रोहित और विक्की ने क्रमशः से दो-दो विकेट लिये। अंपायर की भूमिका धर्मजय और शुभम ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। कॉमेंटेटर संजय कुमार थे। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम (ग्राउंड नंबर 1) पर उड़ान क्रिकेट क्लब बनाम टीएनबी शिवपुरम के बीच और सैंडिस कंपाउंड के बाहरी मैदान (ग्राउंड नंबर -2) पर कर्ण क्रिकेट क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो. फारूक आजम, जगदीश शर्मा, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, करुण सिंह आदि मौजूद थे।
- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें