Banka News: मंदार महोत्सव में शब्बीर कुमार के गीतों ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला के तीसरे दिन बांका जिला प्रशासन की ओर आयोजित किये गये संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों की अपार भीड़ जमा हो गई।सबसे पहले राकेश ने अपने गीतों से पूरे महफिल में जान ले दी, उसने हर तरह के गीत चाहे वो हिंदी हो,पंजाबी हो, हरयाणवी हो गाया जिसे लोगो ने काफी पसंद किया। एक बार तो यह स्टेज ने नीचे उतर के पब्लिक के बीच जाकर गीत गाने लगे।

रात 8:30 जैसे ही गायक शब्बीर कुमार मंच पर आए। लोगों ने तहेदिल से तालियां बजाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

 शब्बीर कुमार ने सबसे पहले मोहम्मद रफी साहब को याद किया और उनकी एक गीत को गाया उसके बाद अमिताभ बच्चन की फिल्मों के गीतों को उन्होंने दर्शकों के बीच पेश किया।जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया कुल मिलाकर शब्बीर कुमार ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी।
कार्यक्रम में बांका जिलाधिकारी कुंदन कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें