मतगणना स्थल पर सुरक्षा चाक चौबंद - SP बर्णवाल ने की समीक्षा

ग्राम समाचार, गोड्डा (झारखंड)।  गोड्डा जिला के पुलिस कप्तान   शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने मतगणना स्थल  ITI सिकटिया कॉलेज  पर पहुँच कर तीन स्तर   की सुरक्षा की व्यवस्था का निरिक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि, कल होने वाले मतणना केंद्र में तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  जिसमें प्रथम स्तर में    CAPF बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 दूसरे स्तर  में DAP के पुरूष/महिला बलों की प्रतिनियुक्त की गई है, जो सभी को DFMD/HHMD से फ्रीस्किंग करने के उपरांत ही मतगणना केंद्र में  प्रवेश करने की अनुमति  देंगीं।

तीसरे स्तर  में DAP पुरुष बल की प्रतिनियुक्त की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  मतगणना स्थल पर लगभग 80 पुलिस पदाधिकारी एवं 350 पुलिस बलों की प्रतिनियुक्त की गई हैं।

रविवार को  गोड्डा जिला के पुलिस कप्तान   शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने मतगणना के पूर्व प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों की  ब्रिफिंग  की।  जिसमें पुलिस उपाधीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस निरीक्षक, पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

 उल्लेखनीय है कि,  मतगणना स्थल पर सुरक्षा के दृष्टि से मतदान के दिन से ही 24*7 गश्ती की व्यवस्था भी की गई हैं। साथ ही साथ जुलूस के विधि व्यवस्था हेतु जुलूस निकलने वाले मार्गों में पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों की प्रतिनियुक्त की गई हैं।

-  ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें