Rewari News : रेवाड़ी समेत प्रदेश भर के कई जिलों में सीएम फ़्लाइंग स्कवायड टीम ने की छापेमारी

ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)।  पूरे प्रदेश में आरटीए विभाग की करप्शन और कर्मचारियों की गैर हाजिरी की शिकायतों पर सीएम ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में सीएम फ़्लाइंग की ओर से ऑपरेशन अभियान चलाया गया।

 सीएम फ़्लाइंग टीम की इस करवाई से विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिसके तहत रेवाड़ी के आरटीए ऑफिस और डीआरडीए कार्यालय में टीम ने छापा मारा और कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर के साथ भ्रष्टाचार सम्बन्धी दस्तावेजों की जाँच की गई।

रेवाड़ी में सीएम फ़्लाइंग के डीएसपी वीरेंदर सिंह के नेतृत्व ने रेवाड़ी टीम ने कार्रवाई की। कार्यालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए जिनकी शिकायत उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है। रेड के बाद डीएसपी सीएम फ़्लाइंग ने मीडिया को बताया कि सरकार की पॉलिसी है कि करप्सन जीरो लेवल पर रहे इसके अलावा सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में पहुंचे 9 बजे अधिकांश कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्यादा लोग गैर हाजिर पाए गए कम कर्मचारी हाजिर पाए गए।

उन्होंने बताया कि कार्यालय में आने वाले लोगो के साथ कौन कर्मचारी दुर्वयवहार करता है, काम समय पर नहीं कर रहा या गैर हाजिर रहता है उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
 - राजेश शर्मा,  ग्राम समाचार, रेवाड़ी। 
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें