Rewari News : हथियार के बल पर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार


ग्राम समाचार रेवाड़ी (हरियाणा)।   मोहल्ला रामसिंहपुरा में हथियार के बल पर एक युवक के साथ मारपीट करने व धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव फिदेड़ी निवासी पवन कुमार है।

पुलिस को दी शिकायत में रामसिंहपुरा निवासी त्रिलोकचंद ने कहा था कि 27 नवंबर की रात वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर पर थे। रात को रामसिंहपुरा निवासी सचिन, अमित व सात-आठ लड़के उनके घर पहुंचे तथा पिस्तौल निकाल कर उनके साथ गाली गलौच की।

आरोपितों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। त्रिलोकचंद की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर आरोपित मौके फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया तथा मंगलवार को अदालत में पेश किया।

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार रेवाड़ी।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें