Rewari News : महिला से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म कर किसी को बताने पर धमकी देने वाले आरोपी को खोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सोहरापुरा बिनौरा निवासी शिवमपाल के रूप में हुई है। 

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई गोविंद प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह अपने पति व बच्चों के साथ यहीं रह रही है। दस नवंबर को उसका पति काम पर गया हुआ था तथा बच्चे बाहर खेल रहे थे। वह कमरे में काम कर रही थी। 

इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा तथा कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा वहां से फरार हो गया था। रात को आरोपी दोबारा से अपने एक रिश्तेदार के साथ शराब के नशे में वहां पहुंच गया तथा शिकायत करने पर उसके पति के साथ हाथापाई की। 

घटना के बाद महिला अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चली गई थी। 15 दिसंबर को वापस लौटने पर महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। खोल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी ओर शनिवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें