अपने-अपने बूथ पर जाए, वोट डालकर जरूर आए- उपायुक्त

ग्राम समाचार, गोड्डा। झारखंड  विधानसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में गोड्डा जिले में हो रहे 16- पोड़ैयाहाट, 17- गोड्डा, 18- महागामा तीन विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गई है।

गोड्डा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  किरण पासी‌ ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।  उपायुक्त श्रीमती  पासी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने बूथ पर जाए, वोट डालकर जरूर आए।

 गोड्डा के लोगों से झारखंड के मत पर्व में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की।  कहा है कि शत प्रतिशत मतदान करें ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व का उत्सव दुगना हो जाए।  उपायुक्त महोदया ने मतदाताओं से गुजारिश की कि भारी संख्या में घर से निकल कर मतदान करें।  महापर्व में सभी मतदाता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।  उत्साह के साथ मतदान करें।  अपने आस-पास के लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करें।  
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें